Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब सचिन का हुआ ओसामा से सामना

 

Jagran:आज बेशक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपने खराब फार्म से जूझ रहे हों लेकिन खतरनाक से खतरनाक गेंदबाजों में खौफ पैदा करने वाले यही सचिन पाकिस्तान दौरे पर एक बच्चे से डर गए थे। यह बात हम नहीं बल्कि कोलकाता में लांच हुई मास्टर ब्लास्टर की सचित्र जीवनी ‘द पीक’ में प्रकाशित एक तस्वीर बयां कर रही है।

इस पुस्तक की स्क्रिप्ट लिखने वाले सुमंदन लेले ने बताया कि 2004 में जब भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर गई थी, तब सचिन, राहुल द्रविड़ के साथ मेजबान टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान के शौकत खानम मेमोरियल कैंसर हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर गए थे। वहां भर्ती एक बच्चा अपनी बहन के साथ सचिन से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था, लेकिन जब सचिन पहुंचे तो बिल्कुल चुप हो गया। सचिन ने बच्चे से कई बार उसका नाम पूछा, लेकिन वह कुछ नहीं बोला। सचिन ने उसकी बहन से पूछा कि वह अपना नाम क्यों नहीं बता रहा तो वह बोली-मेरे भाई का नाम सुनने पर आप डर जाएंगे। इसपर सचिन ने बच्चे से कहा-तुम अपना नाम बताओ, मैं नहीं डरूंगा। बच्चे ने कहा-मेरा नाम ओसामा है। यह सुनते ही सचिन ने झट से अपने दोनों हाथ ऊपर उठाते हुए कहा-मैं वाकई डर गया हूं। उनकी हाथ उठाई तस्वीर को वरिष्ठ फोटोग्राफर सुमन चट्टोपाध्याय ने अपने कैमरे में कैद किया था, जो अब इस पुस्तक के माध्यम से सबके सामने है। ‘द पीक’ में सचिन के क्रिकेट एवं निजी जिंदगी से संबंधित बहुत सी दुर्लभ तस्वीरें हैं।

यह भी पढें   बेल्जियम की जीत सेनेगल फीफा विश्वकप से बाहर

सचिन मेरे हीरो: युवी

टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह ने सचिन तेंदुलकर को अपना हीरो बताया है। उन्होंने कहा कि सचिन हमेशा से ही उनके हीरो रहे हैं। उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। युवी ने रविवार को ‘द पीक’ का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक की पहली प्रति मास्टर ब्लास्टर को भेंट की।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *