Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लहान स्थित सिभिल बैंक के एटिएम तोडकर रुपये लुटने का प्रयास असफल

 

९ दिसम्बर, सिरहा । सिरहा के लहान स्थित सिभिल बैङ्क का एटीएम सटर को तोडकर रुपैये लुटने का प्रयास किया गया है । लहान नगरपालिका–४ में कृष्ण गुप्ता के घर में नीचे के मकान में भाडा लेकर संचालित बैंक के सटर में व्यक्ति घुसने जैसा छेद बनाकर रकम लुटने का प्रयास किया गया ।
बैंक का शाखा प्रबन्धक सरोज घिमिरे ने बताया कि रविवार रात लगभग १ बजे के आस पास सुरक्षागार्ड के उपस्थिति में ही एटिएम लुटने का प्रयास करने के बाबजुद भी एटिएम के अन्दर रखा गया रकम सुरक्षित है । उनके अनुसार एटिएम सटर में व्यक्ति घुसने जैसा छेद बनाया गया है ।
एटिएम में रखा गया लगभग १५ लाख रुपैये निकालने का प्रयास करने के बाबजुद भी लक होने के कारण तोडफोड करना पडा । बैंक शाखा प्रबन्धक घिमिरे ने बताया कि रकम सुरक्षित होने के बाद भी १५ लाख रुपैया समावेश करने वाला एटिएम क्षतिग्रस्त हो गया है ।
करीब ढाई महीना पहले सिरहा के लहान स्थित कृषि विकास बैंक का युजर और पासवर्ड ह्याकिंग कर कर्मचारी के मेल जोल से लगभग पांच करोड रुपैया इधर उधर हुआ है । इलाका प्रहरी कार्यालय लहान ने जानकारी दिया कि घटना स्थल से मुचुल्का उठाकर अनुसन्धान चल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *