भ्रष्टाचार करने वालों को छोडा नहीं जायेगाः उपप्रधानमन्त्री पोखरेल
९ दिसम्बर, काठमांडू । उपप्रधानमन्त्री तथा रक्षामन्त्री ईश्वर पोखरेल ने प्रतिबद्धता जनाते हुये कहा कि किसी भी ओहदा का व्यक्ति अगर भ्रष्टाचार करेगा तो उसे छुट नहीं दी जायेगी ।
भ्रष्टाचार विरुद्ध के अन्तराष्ट्रीय दिवस के अवसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुये मन्त्री पोखरेल ने कहा कि चाहे बडी मछली हो या छोटी मछली जाल लगाने के बाद दोनों फंसती है । उसी प्रकार कोई भी व्यक्ति हो किसी भी ओहदे पर बैठा हो अगर भ्रष्टाचार करेगा तो उसे छोडा नहीं जायेगा ।
उन्होंने सभी से आग्रह करते हुये कहा आपलोगों को विश्वस्त कराते हैं कि राजनीति के संरक्षण में वैसा कर्म हो रहा है तो उसे छोडा नहीं जायेगा । उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को राजनीति का संरक्षण करने वाला और बोलने वाला भ्रष्टाचारजन्य कामों को छुट नहीं किया जायेगा । उसे उसके कर्मों का दण्ड अवश्य मिलेगा ।

