Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वायरल हो रहीं अक्षरा सिंह और अरविंद अकेला की शादी की तस्वीरें,सच क्या है ? जान्ने के लिए क्लिक करें

 

भोजपुरी इंडस्ट्री के दो पॉप्युलर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों स्टार्स की शादी के फोटोज शेयर कर लोग कह रहे हैं कि ये दोनों स्टार्स शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

 

हैलो कौनरितेश पाण्डे क नया गाना सोसल मेडिया पर Viral ,आप भी देखें

 

 


इन दोनों की शादी की तस्वीरों पर फैन्स अक्षरा सिंह और अरविंद अकेला को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ कई लोगों के मन में यह भी सवाल है कि क्या सच में इन दोनों स्टार्स ने शादी कर ली है?। दरअसल इन वायरल हो रहे इन फोटोज के पीछे की सच्चाई यह है कि उनकी ये तस्वीरें फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ के सेट की हैं।

 

तस्वीरों में दोनों स्टार्स रियल में शादी करते हुए जरुर दिखाई दे रहे हैं लेकिन यह सिर्फ उनकी फिल्म का एक सीन है, जो इन दोनों स्टार्स ने हाल ही में शूट किया है। तस्वीरों में अक्षरा सिंह दुलहन के अवतार में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं, तो वहीं उनके साथ में दुल्‍हा बने अरविंद अकेला कल्‍लू भी खूब जंच रहे हैं।

 

ता दें कि फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ को चंदन उपाध्‍याय द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा हैं। इस फिल्म को एक सामाजिक और पारिवारिक आधार पर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही यह पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म होने जा रही है जिसमें अरविंद अकेला और अक्षरा सिंह साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “वायरल हो रहीं अक्षरा सिंह और अरविंद अकेला की शादी की तस्वीरें,सच क्या है ? जान्ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *