Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कजाख्स्तान के अल्माती में विमान दुर्घटनाग्रस्त14 लोगाें की माैत, 35 लोग गंभीर रूप से घायल

 

मास्को।

कजाख्स्तान के अल्माती अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं और कम से कम 35 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विमान में 100 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर विमान ने अपना संतुलन खो दिया और यह उड़ान भरने के तुरंत बाद कंक्रीट के बाड़े और दो मंजिला भवन से टकरा गया।

यह भी पढें   हानि एवं नुकसान कोष से 20 मिलियन डॉलर की सहायता के लिए नेपाल ने प्रस्ताव तैयार करना शुरू किया

अल्माती हवाईअड्डे ने अपने फेसबुक पन्ने पर एक बयान में कहा कि कोई आग नहीं लगी थी। हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरु हो गया। विमान नूर-सुल्तान जा रहा था।

विमान की पहचान मध्यम आकार के दो टर्बोफैन वाले जेट एयरलाइनर फोक्कर-100 के रूप में हुई है। विमान का निर्माण करने वाली कंपनी 1996 में दिवालीया हो गई और उसके अगले ही साल फोक्कर-100 विमानों का निर्माण रुक गया।
कजाख्स्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव ने पीड़ित परिवारों को अनुगह राशि देने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया कि हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को कानून के मुताबिक कड़ी सजा दी जाएगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com