Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति ‘श्री ६’ और प्रधानमन्त्री ‘श्री ५’ हो गए हैंः गगन थापा

 

काठमांडू, १० जनवरी । नेपाली कांग्रेस के सांसद् तथा पूर्वमन्त्री गगन थापा ने राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी को ‘श्री ६’ सम्बोधन किया है । सिर्फ राष्ट्रपति को ही नहीं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली को ‘श्री ५’ और नेकपा अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ को ‘श्री ३’ की संज्ञा दी है । व्यंग्यात्मक शैली में नेता थापा ने कहा है कि यह तीनों पूर्व राजामहाराजा से भी आज बड़े हो गए हैं । सूचना प्रविधि विधेयक के विरुद्ध पार्टी संबंद्ध विद्यार्थी संगठन नेविसंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
प्रस्तुत विधेयक के संबंध में नेता थापा ने कहा कि यह विधेयक जनता की मौलिक अधिकार के विरुद्ध है और इसके लिए वह बहस करने के लिए तैयार हैं । विधेयक के विरुद्ध तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए नेता थापा ने कहा– ‘माननीय मन्त्री जी ने कहा है कि विधेयक अध्ययन किए बिना ही हम लोग आए हैं । इस विधेयक के ऊपर कहां बैठक कर विचार–विमर्श करना है ? सिंहदरबार में करना है ? संसद् में करना है ? माइतघर मण्डला में करना है ? या आपके कार्यालय धुम्बाराही में ? विधेयक की दफा–दफा, शब्द–शब्द में विचार–विमर्श करने में मैं तैयार हूं ।’
कांग्रेस नेता प्रदीप पौडेल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा है कि अगर विधेयक लागू होगी तो सामान्य नागरिक अपनी अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता उपभोग नहीं कर पाएंगे । उन्होंने आगे कहा– ‘इसी विधेयक को हवाला देकर सरकार को विरोध करनेवाले को जेल भेज दिया जाएगा । लिखने और बोलने की अधिकार सिर्फ सरकार द्वारा संरक्षित लोगों को ही रहेगी ।’ उनका मानना है कि सूचना प्रविधि विधेयक लाकर सरकार ने नागरिक को त्रसित किया है, अब ५ साल तक जेल सजा की डर से नागरिक चूप रहने के लिए बाध्य हो जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *