Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ निवासी ५०० परिवार को घर निर्माण में मिलेगी राहत

 

वीरगंज, १० जनवरी । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ निवासी ५०० परिवार को घर निर्माण के खातिर राहत मिल रही है । उक्त निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में रहनेवाले ५०० परिवार, जो ‘फुस’ अर्थात पराल से निर्मित छत के अन्दर रहते हैं, उन लोगों की घर की छत निर्माण के लिए सहयोग का निर्णय किया है । सघन शहरी तथा भवन निर्माण योजना के अन्तरगत संचालित सुरक्षित नागरिक आवास कार्यक्रम बैठक से यह निर्णय किया गया है ।
सुरक्षित नागरिक आवास कार्यक्रम के संयोजक भी रहे सांसद् यादव ने कहा है कि अब फुस से निर्मित घरमें रहनेवाले नागरिक बिना छत नहीं रह सकते, उन लोगों की छत निर्माण के लिए प्रथम चरण में ५०० परिवार घर–परिवार को सहयोग करने का निर्णय किया गया है । सांसद् यादव के अनुसार सुरक्षित नागरिक आवास कार्यक्रम अन्तर्गत अब प्रत्येक परिवार को टहरा और छत निर्माण के खातिर ५० हजार रुपैयां दी जाएगी, जो दो किस्ता में होगी ।
योजना के इंजिनियर एवं समिति सचिव धीरेन्द्र यादव के अनुसार प्रथमः किस्तावापत ३० हजार रुपैयां मिलेगी और उसकी प्रगति देखकर दूसरा किस्ता में २० हजार रुपैया दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com