‘रेल्वे विधेयक २०७६’ स्वीकृत, अब ठगन होगी रेल्व बोर्ड
काठमांडू, १३ जनवरी । नेपाल में रेल संचालन के खातिर प्रयास हो रहा है । उसके लिए राष्ट्रीयसभा ने ‘रेल्व विधेयक २०७६’ को स्वीकृत की है । विधेयक स्वीकृत होने के बाद अब रेल्व बोर्ड गठन के लिए रास्ता खुल गया है । रेल संचालन, रेल यात्रु व्यवस्थापन, रेल अपराध नियन्त्रण जैसे विषयों को समेटकर विधेयक तैयार की गई है । उक्त विधेयक भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मन्त्री बसन्तकुमार नेम्वाङ ने राष्ट्रीयसभा में पेश किया है, जो सर्वसम्मत रुप में पारित हो गया है ।
विधेयक पेश करते हुए मन्त्री नेम्वाङ ने कहा कि सुरक्षित, विश्वसनीय, सुविधायुक्त ढुवानी को व्यवस्थित करते हुए सर्वसुलभ सेवा के लिए रेल सेवा में विश्व आगे बढ़ रही है, उस को दृष्टिगत कर नेपाल में भी रेल सेवा बोर्ड गठन के खातिर विधेयक लाया गया है । उन्होंने यह भी कहा है कि विधेयक में कुछ नीतिगत तथा प्राविधिक त्रुटियां हो सकती है, उसमें दफाबार विचार कर परिस्कृत करने के खातिर सभा में पेश किया गया है ।
मन्त्री नेम्वाङ को कहना है कि वि.सं. २०२० में निर्मित रेल्वे ऐन वर्तमान सन्दर्भ में उचित नहीं है, इसीलिए नयां परिस्थिति और आवश्यकता के अनुसार विधेयक तैयार की गई है । उन्हों ने यह भी कहा है कि सरकार ने रेल संचालन के खातिर बजट की व्यवस्था भी की है ।

