Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दाऊद इब्राहिम का नेपाल के काठमांडू में अपना बड़ा अड्डा एजाज लकड़ावाला का खुलासा

 

नई दिल्ली

भगोड़े अंडरव‌र्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने नेपाल के काठमांडू में अपना बड़ा अड्डा बना रखा है। वहीं से वह भारत में नकली नोट भेजता है। नेपाल में पाकिस्तान के दूतावास के खास अधिकारियों के जरिए ही वह अपना धंधा चलाता है। कभी दाऊद गैंग का सदस्य रहे एजाज लकड़ावाला ने मुंबई पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी दी है। लकड़ावाला को आठ जनवरी को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया गया था।

लकड़ावाला ने मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान के कराची में दो घरों का पता भी बताया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के शीर्ष अधिकारियों ने मुताबिक दाऊद के एक घर का पता 6ए, खायाबन तंजीम फेज-5, डिफेंस हाउसिंग एरिया, कराची और दूसरे घर का पता डी-13, ब्लॉक-4, क्लिफ्टॉन, कराची है। दाऊद का भाई अनीस इब्राहिम और उसका खास छोटा शकील भी डिफेंस हाउसिंग एरिया में ही रहते हैं।

यह भी पढें   बालसन हर्बल के सहयोग से बीरगंज में होगा दो दिवसीय ‘इंटरनेशनल ब्यूटी आर्ट कार्निवल

अधिकारियों ने लकड़ावाला की गिरफ्तारी को बहुत बड़ी उपलब्धि बताया। उसके पास दाऊद के भारतीय नकली मुद्रा के धंधे के बारे में अहम जानकारियां हैं।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक एजाज लकड़ावाला भी कभी दाऊद गिरोह का सदस्य था और वह ड्रग तस्करी समेत तमाम गैर कानूनी गतिविधियों को देखता था। लेकिन 1993 में मुंबई में हुए विस्फोट के बाद वह छोटा राजन के साथ दाऊद गैंग से अलग हो गया था। बाद में पैसे के बंटवारे को लेकर छोटा राजन से मतभेद होने के बाद उसने आपना अलग गिरोह बना लिया था और नीदरलैंड में रहकर ड्रग तस्करी इत्यादि का धंधा चला रहा था।

यह भी पढें   सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री शाह आज अपना इस्तीफा देंगे

लकड़ावाला ने यह भी बताया है कि दाऊद की थाइलैंड और बांग्लादेश में भी अच्छी पकड़ है और वह इन दोनों देशों के माध्यम से भारत, यूरोप और अन्य देशों में ड्रग भेजता है। उसने यह भी बताया था कि छोटा राजन ने कराची में दाऊद इब्राहिम को मारने की योजना बनाई थी। दाऊद अपनी बेटी के जनाजे में आने वाला था। राजन का शॉर्प शूटर विकी मलहोत्रा उसे मारने गया था, लेकिन दाऊद जनाजे में आया ही नहीं।

यह भी पढें   जनआस्था के संपादक श्रेष्ठ को गिरफ्तार किया गया

इस बीच, खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि दाऊद लकड़ावाला को मरवाने की साजिश रच रहा है। दाऊद का गैंग जिसे डी कंपनी के नाम से भी जाना जाता है, लकड़ावाला के जेल जाने के बाद उसकी जेल में हत्या करने की साजिश रच रही है।

दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com