Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चन्द्रागिरि में हो रहा है बृहद् राष्ट्रशान्ति कोटी हवन महायज्ञ

 

काठमांडू, १९ जनवरी । काठमांडू स्थिति चन्द्रगिरि बृतद् राष्ट्रशान्ति कोटी हवन महायज्ञ होने जा रहा है । महायज्ञ आगामी फागुन १ गते से ९ गते तक जारी रहेगा । बृहद् राष्ट्रशान्ति कोटी हवन महायज्ञ और चन्द्रागिरि धार्मिक पर्यटन वर्ष महोत्सव २०७६ मूल समारोह समिति द्वारा शनिबार एक पत्रकार सम्मेलन कर इसके बारे में जानकारी दी गई है ।
जानकारी अनुसार कोटी हवन सुबह ७ बजे से मध्यान्ह १२ बजे तक और अपरान्ह २ बजे से शाम ५ बजे तक होगी और कथावाचन सुबह ११ बजे से ४ बजे तक होगी । महायज्ञ में १ करोड दीप प्रज्ज्वलन करने की कार्यकतालिका भी है । आयोजकों का कहना है कि धार्मिक पर्यटक प्रवद्र्धन के लिए कार्यक्रम आयोजन किया गया है ।
आयोजक संस्था की ओर से आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्ययन मन्त्री योगेश भट्टराई ने कहा है कि नेपाल भ्रमण वर्ष को सफल बनाने के लिए धार्मिक पर्यटन विकास भी आवश्यक है । उन्होंने कहा– ‘नेपाल की प्राकृतिक सम्पदा दृश्यावलोकन के लिए विश्वभर से पर्यटक नेपाल आनेवाले हैं, इसमें हम लोग विश्वस्त हैं । धार्मिक पर्यटन के जरिए भी भ्रमण वर्ष २०२० सफल हो सकती है ।’
ज्योतिष डा. रुद्रनाथ अधिकारी का कहना है कि भ्रमण वर्ष को सफल बनाना है तो धार्मिक पर्यटन भी आवश्यक है, इसके लिए राज्य को ही विशेष ध्यन देना होगा । श्री १००८ स्वामी भागवत आचार्य ने भी कहा है कि यज्ञ में सहभागिता के लिए भारत उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ लगायत भारत के विभिन्न मठ–मन्दिर के पिठाधीश और मठाधिश को भी निमन्त्रणा की गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *