Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी देश के हित में है, सांसद् से पारित होगीः मन्त्री गुरुङ

 

डोटी १९ जनवरी । संघीय सरकार के महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मन्त्री पार्वत गुरुङ ने कहा है कि अमेरिकी मिलेनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन (एमसीसी) नेपाल के हित में है, इसीलिए इसको जल्द ही संसद् से पारित की जाएगी । छाउपडी प्रथा और उसकी अवस्था संबंधी जानकारी हासिल के लिए डोटी में रहे मनत्री गुरुङ ने डोटी सदरमुकाम में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा– ‘एमसीसी में जो विवाद हो रहा है, वह अनावश्यक है । इसके संबंध में बहस होना ठीक है, लेकिन जिस तरह हो रहा है, वह ठीक नहीं है ।’
मन्त्री गुरुङ का कहना है कि कई लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए एमसीसी के विरुद्ध में दिखाई दे रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘एमसीसी नेपाल के हित में है, जो सहज ही संसद् से पारित होगी । विरोध करनेवालों की अपना ही स्वार्थ है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *