मोरंग में किशोरी बलात्कार के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
२२ जनवरी, विराटनगर । मोरङ में एक बालिका बलात्कृत हुयी है और दूसरी किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास करने निवेदन दर्ज किया गया है । दोनों ही घटना में संलग्न के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है ।
११ वर्षीया बालिका बलात्कार के आरोप में लेटाङ नगरपालिका–९, जाँते का ४६ वर्षीय भद्रबहादुर कार्की को पुलिस ने हिरासत में लिया है । मोरंग प्रहरी ने जानकारी दिया कि गांव से बकरा का मांस लेकर वापस आ रही किशोरी के साथ कार्की ने बलात्कार किया था जिसका अर्जी पुलिस में पडा था । उसी के आधार पर पुलिस ने कार्की को गिरफ्तार किया है ।
मोरङ प्रहरी का प्रवक्ता डीएसपी लोकदर्शन थापा ने जानकारी दिया कि कार्की के ऊपर लगाया गया अभियोग के सम्बन्ध में अनुसन्धान हो रहा है ।
उसी प्रकार १४ वर्षीया किशोरी के साथ बलात्कार करने के प्रयास करने के आरोप में लेटाङ–४ का २५ वर्षीय राजु दमाइँ को हिरासत में लिया गया है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि २५ वर्षीय दमाइँ ने लेटाङ–५, खेरुवा में पढने के लिये जा रही १४ वर्षीया किशोरी के साथ बलात्कार प्रयास करने का निवेदन देने के बाद उसे नियन्त्रण में लिया गया है ।
प्रहरी के अनुसार, दमाइँ द्वारा करणी प्रयास करने के बाद भागकर वह सुरक्षित हो पायी ।

