तीन ट्रक आपस में टकराया, ३ लोगों की मौत, ९ घायल
काठमांडू, २८ जनवरी । रुपन्देही जिला में ३ ट्रक आपस में टकराने के कारण ३ लोगों की मौत हो गई है । दुर्घटना में अन्य ९ लोग घायल हुए हैं । रुपन्देही पुलिस के अनुसार भैरहवा से परासी की ओर जा रही लु१ख ६७४५ नम्बर की ट्रक परासी से भैरहवा की ओर आ रही ना२ख ८४८१ और ना५ख ७८५६ नम्बर की ट्रक से टकराया था ।
प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि मौसम में खराबी होने के कारण यह दुर्घटना हुई है । घायल ९ लोगों में से ४ की अवस्था गम्भीर है ।

