Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अभिभावक बिहीन नेपाली सेना के बाल–बच्चों को १२ कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा

 

काठमांडू, २८ जनवरी । नेपाली सेना में कार्यरत राष्ट्र–सेवक के सन्तानों को अब कक्षा १२ तक निःशुल्क शिक्षा मिलनेवाला है । नेपाली सेना की ओर से यह जिम्मेदारी ली गई है । प्रधानसेनापति पूर्णचन्द्र थापा ने दाङ जिला स्थित घोराही में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए इसके बारे में जानकारी दी है ।
प्रधानसेनापति थापा के अनुसार नेपाली सेना में कार्यरत श्रीमान हो या श्रीमती, अगर माता–पिता दोनों की निधन हो जाती है तो उनके सन्तानों को कक्षा १ से कक्षा १२ तक की पढ़ाई खर्च नेपाली सेना की ओर से की जाएगी । ऐसी व्यवस्था आगामी शैक्षिक सत्र से शुरु होनेवाली है ।
प्रधानसेनापति थापा ने यह भी कहा है कि सैनिक श्रीमती संघ की पहल में व्यवसायिक तालिम केन्द् छाउनी में संचालित स्वरोजगारमूलक तालीम को इस आर्थिक वर्ष से प्रितना तह में भी बिस्तार की जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि सैनिक दिवस के अवसर पर नेपाली सेना की ओर से काठमांडू में शुपथ मूल्य पसल भी संचालन होने जा रहा है, जहां बाजार की तुलना में १० से १९ प्रतिशत तक कम मूल्य में सामान मिलनेवाला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *