कोशी पर्यटन महोत्सव 2 फरवरी आज से , तैयारी पूरी
माला मिश्रा बिराटनगर । सुनसरी जिला के कुसहा स्थित कोशी वन टापू में 2 फरवरी से 12 फरवरी तक कोशी पर्यटन महोत्सव 2020 का आयोजन होगा । जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है ।आयोजक महोत्सव के अध्यक्ष एयूब अंसारी व प्रचार प्रसार में लगे जीव नारायन झा उर्फ जिबु बाबू ने देते हुए बताया महोत्सव में एक लाख लोग का पहुचने का उम्मीद है , इस हिसाब से तैयारी भी की गई है । महोत्सव का उद्घाटन 1 नंबर प्रदेश के मुख्यमंत्री शेरधन राई करेंगे । बताया यह वर्ष विजिट नेपाल 2020 मना रहा है , जिसके तहत अधिक से अधिक पर्यटकों को नेपाल में लाने व धार्मिक स्थलों के अलावा पर्यटकीय स्थल का अवलोकन करना भी है ।कार्यक्रम स्थल सुनसरी जिला के कुसहा स्थित कोशी टप्पू को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है ।कोशी टापू में 530 प्रकार के जंगली जानवर , चिड़िया है जंगली वादियो में जंगल , खुशनुमा मौसम पर्यटकों को आकर्षित करेगा, महोत्सव में बड़ी संख्या में भारतीय क्षेत्र से भी लोग पहुचेंगे जिसमे जनप्रतिनिधि भी शामिल है , जिन्हें आमंत्रण पत्र भेजा गया है । भारत नेपाल के बीच धार्मिक , व्यपारिक , सांस्कृतिक व कई तरह के संबंध है । कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय पर्यटकों को इस पर्यटकीय स्थल से अवगत कराना है । कार्यक्रम को ले पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है । नेपाल पुलिस , आर्म्स पुलिस व कई पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवथा में मौजूद रह मनरेटिंग करेंगे ।


