प्रदेश नं. २ भ्रष्टाचार में प्रथमः नेकपा नेता राई
काठमांडू, २ फरवरी । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के नेताओं का मानना है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अधिकांश नेता भ्रष्टाचारजन्य गतिविधि में संलग्न हैं । पूर्व प्रधानमन्त्री, मन्त्री, सांसद् एवं पार्टी नेता जैसे व्यक्तियों को संपत्ति छानबिन के लिए मांग करते हुए नेताओं ने ऐसा कहा है कि उन लोगों का मानना है कि आज आकर प्रदेश नं. २ भ्रष्टाचार में प्रथम स्थान हासिल कर रहा है । काठमांडू में जारी पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक में राजनीतिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए नेताओं ने ऐसा कहा है ।
टोली नेता राजेन्द्र राई ने कहा है कि विशेषतः ५ और ११ नम्बर समूह की ओर से प्रस्ताव आया है कि पूर्व प्रधानमन्त्री से लेकर सभी नेताओं की संपत्ति छानबिन होना जरुरी है । नेता राई ने आगे कहा– ‘राजनीतिक आड में होनेवाला भ्रष्टाचार की अवस्था भयानक है । तुलनात्मक रुप में प्रदेश नं. २ भ्रष्टाचार में प्रथम स्थान में है । अगर इसको नहीं रोका जाए तो सरकार द्वारा संचालित सभी सकारात्मक काम ओझल में पड़ जाएगी, सरकार बदनाम होगी ।’
नेता राई ने यह भी कहा है कि भ्रष्टाचार नियन्त्रण बिना विकास और समृद्धि संभव नहीं है, इसीलिए वि.सं. २०४८ साल के बाद प्रधानमन्त्री, मन्त्री और सांसद् बननेवाले सभी का संपत्ति विवरण जाँच होना जरुरी है । उनका कहना है कि अगर भ्रष्टाचार में अनदेखा किया जाता तो समाजवाद असंभव है ।

