Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का होगा गठन, पीएम मोदी ने किया एलान

 
संसद में बोलते पीएम मोदी

मधुरेश प्रियदर्शी *नई दिल्ली*- बजट सत्र के दौरान दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राम मंदिर के निर्माण को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि सरकार ने राम मंदिर बनाने के लिए योजना तैयार की है और इसे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नाम दिया गया है। पीएम मोदी ने लोकसभा में जहां राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के नाम का ऐलान किया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन भी दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। पीएम ने राम मंदिर पर लोकसभा में बोलते हुए कहा कि सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के विकास के लिए एक योजना तैयार कर ली है। एक ट्रस्ट बनाया गया है, जिसे श्रीराम जन्मभूमि तीरथक्षेत्र नाम दिया गया है। हमारी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना करने का फैसला किया है, जो राम मंदिर और संबंधित मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लेगा। वहीं सुन्नी वक्फ बोर्ड भी ट्रस्ट का गठन करेगी। इंडो इस्लामिक कल्चर ट्र्स्ट इसका नाम रखा जाएगा। आपको बता दें कि बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने दशकों पुरानी राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद जमीन विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का आदेश दिया था। पांच जजों की पीठ ने नवंबर में राम लाला के हक में फैसला सुनाया था। ये विवाद 2.7 एकड़ जमीन का था। जिस पर राम मंदिर निर्माण का आदेश दिया तो वहीं बाबरी मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को बनाने के लिए सरकार के आदेश दिया था।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा का गांव-वार्ड तक संगठन विस्तार, सर्लाही बैठक में बनी रणनीति

आज संसद में श्री राम मंदिर के निर्माण की दिशा में पहल करते हुए पीएम मोदी द्वारा ट्रस्ट के गठन का एलान किये जाने पर भगवान श्रीराम के भक्तों में खुशी की लहर है। देश के पैमाने पर पीएम मोदी के इस कार्य की सराहना की जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com