बानेश्वर में नेकपा नेता की रहस्यमय मृत्यु
काठमांडू।
पिछले मंगलवार को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (CPN) काभ्रे के जिला नेता हरदेव गिरि ‘डी चीफ एंड किचन’ रेस्तरां में मृत पाए गए थे।
गिरि के रिश्तेदाराें का दावा है कि काठमांडू के बानेश्वोर आलोकनगर में ‘डी चीफ एंड किचन’ रेस्तरां में मृत पाए गए थे।
५१ साल के गिरी, काठमांडू नगर निगम -३१, शांतिनगर में रह रहे थे। परिजनों का कहना है कि गिरि के शरीर पर विभिन्न स्थानों पर चाेट के निशान हैं इनकी हत्या की गई है ।
गिरी, के सीने पर, नाक और होंठ पर गंभीर चोटें, पाई गई हैं ।
मृतक के परिवार ने दावा किया है कि रेस्तरां संचालक ने सीसी कैमरा फुटेज भी मिटा दिया है ।
मृतक गिरि के पिता शिवशंकर गिरि ने बुधवार को मेट्रोपॉलिटन पुलिस सर्किल बानेश्वार को एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पिता शिवशंकर ने यह भी शिकायत की कि पुलिस ने होटल संचालक का नाम लिखने से इनकार कर दिया।
इस बीच, महानगरीय प्रहरी बृत्त वानेश्वरका डीएसपी दुर्गाराज रेग्मी ने कहा कि घटना की जांच शुरू हो गई है और यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ है। एक दाे दिनों में रिपोर्ट आती हैतभी कुछ कहा जा सकता है ।
पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज को हटाया नही गया है बल्कि रिकार्ड ही नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट का सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्ड नहीं किया गया था। रेस्त्रां संचालक की लापरवाही है कि वह सीसीटीवी कैमरा रखे और उसे रिकॉर्ड न करे।
गिरी के शव का बुधवार को पशुपति आर्यघाट में अंतिम संस्कार किया गया। सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्री गोकुल बासकाेटा ने पार्टी का झंडा लगाकर श्रद्धांजलि दी।

