Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सलमान खान ने रद्द किया पाकिस्तानी आयोजक का शो

 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान काे लेकर खबर है कि उन्होंने इस साल ह्यूस्टन में होने वाले अपने शो को रद्द कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो का आयोजक पाकिस्तानी इवेंट मैनेजर रेहान सिद्दीकी है, जिसपर अमेरिका में भारत विरोधी गतिविधियों के लिए पैसा जुटाने का आरोप है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी सामने आया है जिसमें लिखा है कि ये शो आने वाली 10 अप्रैल को होना है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैसे ही सलमान खान को रेहान सिद्दीकी गतिविधियों के बारे में पता चला उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया। हालांकि अभीतक अभिनेता की तरफ से ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर मुताबिक, भारत की खूफिया एजेंसियों की नजर रेहान सिद्दीकी पर है। ऐसा आरोप है कि रेहान इंवेट्स के जरिए पैसा जुटाकर भारत के खिलाफ कश्मीर में होने वाली गतिविधियों पर खर्च करता है। ह्यूस्टन में भारतीय समुदाय के लोग विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय से रेहान की शिकायत करते रहे हैं
खबर है कि इस साल आयोजित होने वाले इवेंट का संबंध भी रेहान सिद्दीकी से है। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बड़े बॉलीवुड सितारें ‘हां’ कर चुके हैं। रेहान अक्सर इस तरह के इवेंट का आयोजन कराता रहता है जिसमें भारत के साथ-साथ पाकिस्तान के भी सेलिब्रेटी शामिल होते हैं। सिद्दीकी पर ISI से संबंध रखने का आरोप है।
बीते साल फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज ने रेहान सिद्दीकी के एक इवेंट में दिलजीत दोसांझ के जाने की खबर के बाद उनका वीजा रद्द करने की मांग की थी। इस मांग के बाद दिलजीत ने अपना शो को कैंसल कर दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *