Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हर महीने की 7 को बिपाशा को रहता है किसका इंतजार

 

मुंबई। सेक्सी बिपाशा पर जान छिड़कने वालों की लंबी कतार है। बिल्लो रानी करोड़ों यंगस्टर्स के दिलों पर राज करती है। आशिकी में फूलों का बहुत महत्व है। एक दीवाना बिल्लो को प्रभावित करने में लगातार फूल भेजता है। बिपाशा को कोई है जो इतना पसंद करता है कि हर महीने की सात तारीख को वह बिपाशा के लिए फूल भेजता है।

सात तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि जनवरी सात को बिपाशा का बर्थ डे आता है। तो इस चाहने वाले ने सोचा क्यों ना हर महीने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री का जन्म दिन मनाया जाए।

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

वैसे बिपाशा को भी हर महीने की सात तारीख का इंतजार रहता है। बिल्लो के पास सात तारीख पर खुश रहने की वजह वह फूल होते हैं। सूत्र बताते हैं कि बिपाशा को पसंद करने वाला यह इंसान हर महीने की सात तारीख को बिपाशा के पसंद के सफेद लिली फूल ही नहीं बल्कि चॉकलेट और तोहफा भी भेजता है। बिपाशा के बारे में सारी जानकारी रखने वाला यह फैन जब बिपाशा अपने घर में नहीं होती तब भी फूलों और तोहफों का आना बंद नहीं होता।

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *