Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सलमान को छोड़ अजय शाहरुख के साथ

 

अजय देवगन को इंडस्ट्री में अब तक सलमान खान ने हमेशा सपोर्ट दिया है। खासकर ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘जब तक है जान’ की रिलीज़ के वक्त अजय और शाहरुख के बीच हुई उठापटक के दौरान सलमान खान ने अपनी ओर से अजय का पूरा साथ निभाया। लेकिन अब खबर है कि अजय शाहरुख के अगले प्रॉजेक्ट ‘चेन्नै एक्सप्रेस’ में खास रोल निभा रहे हैं।…और यह मुमकिन हो पाया है अजय के बेस्ट फ्रेंड और गोलमाल सीरीज़ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी की बदौलत, जो ‘चेन्नै एक्सप्रेस’ को डायरेक्ट कर रहे हैं।

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन
अजय देवगन और सलमान खान

हमारे सहयोगी चैनल ज़ूम के मुताबिक, फिल्म में अजय देवगन एक स्पेशल और दमदार रोल कर रहे हैं। इस खबर पर तो सभी के मुंह हैरानी से खुलना लाज़िमी है, क्योंकि ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘जब तक है जान’ के झगड़े के बाद अजय और शाहरुख के बीच का एक प्लैटफॉर्म पर आसानी से आना टफ था। सूत्रों का कहना है कि फिल्म रिलीज़ होने के बाद शाहरुख और अजय की इस नई करीबी के चलते सलमान और अजय की दोस्ती पर फर्क पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि सलमान और शाहरुख को इंडस्ट्री में एक-दूसरे का कट्टर राइवल माना जाता है। हालत यह है कि बॉलिवुड में शाहरुख और सलमान के दो अलग कैंप तक बंटे हुए हैं। ऐसे में अब वक्त ही बताएगा कि सलमान इस खबर पर कैसे रिएक्ट करते हैं।

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *