Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली पहली बार जनयुद्ध दिवस में सहभागी हाेंगे

 

 

नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष  प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली पहली बार जनयुद्ध दिवस में सहभागी हाेने जा रहे हैं ।

नेकपा द्वारा मनाया जाने वाला जनआन्दोलन तथा जनयुद्ध दिवस में वाे सहभागी हाेंगे । पार्टी एकीकरण हाेने के पहले   वर्ष में वाे सहभागी हाेने वाले थे किन्तु  अन्तिम समय में उनका  कार्यक्रम में जाना स्थगित हाे गया था  ।

तत्कालीन नेकपा माओवादी २०५२ साल फागुन १ गते से सशस्त्र जनयुद्ध शुरु किए गए दिन काे ‘जनयुद्ध दिवस’ के रुप में मनाते आए थे । परन्तु एकीकरण के बाद पार्टी ने उक्त दिन काे जनयुद्ध के साथ ही जनआन्दोलन दिवस के रुप में मनाने का  निर्णय किया है । पार्टी केन्द्रीय कार्यालय धुम्बाराही में आयोजित हाेने वाले  उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष ओली और कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ सहभागी हाेंगे। जनयुद्ध दिवस धुम्बाराही में मनाए जाने का निर्णय  पार्टी पहले ही कर चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *