Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ठाकुर ज्ञवाली बने नेपाल पुलिस के नए आईजीपी

 

ठाकुर ज्ञवाली को  नेपाल पुलिस के आईजीपी में  नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में हुए  कैबिनेट बैठक के निर्णयानुसार ज्ञवाली को आइजीपी में नियुक्त किया है । पूर्व में आप  डीआजी थे ।

वर्तमान आईजीपी सर्वेन्द्र खनाल फरवरी १२ को  रिटायर्ड होने जा रहे हैं । आईजीपी पद की दाैड में डीआईजी तारिणीप्रसाद लम्साल और सूर्य उपाध्याय भी शामिल थे ।

ठाकुर का  जन्म प्यूठान जिला के बाधिकोट गाँव के सामान्य परिवार में हुआ है । आपने राजनीति शास्त्र में एमए तक की पढाइ की हैं ।  वर्तमान में आप काठमांडू के वनस्थली में रह रहे हैं ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ पीड़ितों के लिए जगदंबा इंटरप्राइजेज ने दिए 51 लाख रुपये

इस से पहले ज्ञवाली दाङ, रुकुम, बारा, झापा जिला से लेकर केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो, प्रदेश एक के पुलिस चीफ, लागुऔषध नियन्त्रण ब्युरो में भी काम कर चुके हैं ।

सन् १९९० से आप  पुलिस सेवा  में कार्यरत हैं । उनकी पहली पोस्टिङ पुलिस हेडक्वाटर के अपराध अनुसन्धान विभाग मे हुई थी । २००१ में १ डीएसपी, २००९ नोभेम्बर १८ में एसपी, २०१६ जुलाई १२ में एसएसपी और २०१८ अक्टुबर १४ मे‌ आप डीआइजी रुप में अपनी सेवा प्रदान कर चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com