Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वीरगंज में निर्माण हो रहा है रामजानकी मन्दिर, सांसद् यादव ने किया शिलान्यास

 

फरवरी १४ वीरगंज । वीरगंज महानगरपालिका वडा नं. १३ में रामजानकी मन्दिर निर्माण किया जा रहा है, पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद प्रदिप यादव ने शुक्रबार मन्दिर निर्माण का औपचारिक शिलान्यास किया है । स्थानीय पूर्वाधार विकास साझेदारी कार्यक्रम अन्तर्गत यह मन्दिर निर्माण हो रहा है ।
शिलान्यास कार्याक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद् यादव ने कहा कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थय के लिए धर्म और अध्यात्म की जरुरत है और इसके लिए धार्मिकस्थल निर्माण होना भी आवश्यक है । उन्होंने कहा कि मानसिक शान्ति और मनोरञ्जन के लिए आज बालबालिका से लेकर जेष्ठ नागरिक तक धार्मिक स्थलों में इकठ्ठा होते हैं, इसीलिए मठ–मन्दिरों का संरक्षण भी आवश्यक है ।

यह भी पढें   सात प्रमुख विश्वविद्यालयों में नए उपकुलपति नियुक्त


समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य भी रहे सांसद् यादव ने एक फरक प्रसंग में बोलते हुए कहा कि विकास और समृद्धि के लिए सभी जातजाति और समुदाय के लोग सक्रिय होना भी जरुरी है । कार्यक्रम में प्रदेश सभा सदस्य जन्नत अंसारी, वीरगंज महानगरपालिका वडा नं. १३ के वडाध्यक्ष तुफान अंसारी, विधार्थी नेता निखिल वर्णवाल, सफ्राज आलम, संसदीय प्रतिनिधि घनश्याम गुप्ता जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *