Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार का मूल एजेण्डा ही विकास और समृद्धिः मुख्यमन्त्री राई

 

काठमांडू, १५ फरवरी । प्रदेश नं. १ के मुख्यमन्त्री शेरधर राई ने कहा है कि वर्तमान सरकार की मूल एजेण्डा ही विकास और समृद्धि है । खोटाङ जिला सदरमुकाम दिक्तेल में आयोजित १० दिनों की प्रथम दिक्तेल महोत्सव को शुक्रबार उद्घाटन करते हुए मुख्यमन्त्री राई ने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मुख्यमन्त्री राई ने कहा– ‘अब हमारी एक मात्र एजेण्डा है, विकास और आर्थिक समृद्धि । इसी में केन्द्रीत रहकर देश को समृद्ध बनाने की जिम्मेदारी है ।’ उनका कहना है कि इसी से जनता की आकांक्षा और आवश्यकता भी पूर्ति होती जाएगी ।
मुख्यमन्त्री राई ने कहा कि प्रदेश अन्तर्गत रहे हर पालिका–पाकिला और पालिका–सदरमुकाम जोड़ने के लिए सड़क निर्माण किया जाएगा । उन्होंने कहा– हर घर में स्वस्थ पानी, विजुली, कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सिचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी विषय में सरकार सम्वेदनशील है । साथ में सुशासन भी कायम करना है ।’ उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय, प्रदेश सरकार और संघीय सरकार की ओर से संचालित बजेट की पारदर्शिता को कामय रखने के लिए जनता की खबरदारी कायम रहना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com