Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भवानीपुरबासी के साथ सांसद् यादव

 

वीरगंज, २३ फरवरी । समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय सदस्य तथा सांसद् प्रदीप यादव ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम अन्तर्गत आइतबार वीरगंज महानगरपालिका–१८ स्थित भवानीपुर गांव में पहुँचे हैं । वहां उन्होंने स्थानीयबासियों के साथ स्थानीय समस्या, विकास और समृद्धि के लिए आवश्यक पहल आदि विषयों में विचार–विमर्श किया ।
अपने क्षेत्र से निर्वाचित सांसद् यादव के साथ स्थानीयबासी सर्वसाधरणों ने कहा कि भवानीपुर गांव में स्कूल निर्माण की आवश्यकता, समसानघाट निर्माण की आवश्यकता, पोखर की सौन्दर्यीकरण की, सडक–ढलान की आवश्यकता है, जिसके लिए पहल होना जरुरी है । जवाफ में सांसद् यादव ने कहा कि भवानीपुर निवासी जनता के जनप्रतिनिधि होने के नाते इस क्षेत्र की समस्या समाधान के लिए पहल करना उनका कर्तव्य है ।
स्मरणीय है, पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् यादव अपने निर्वाचन क्षेत्र में विकास निर्माण के खातिर क्रियाशील सांसद् हैं, कुछ ही दिन पहले उन्होंने वीरगंज महानगरपालिका–२० अपौनी में ४० लाख लागत में निर्माण की तैयारी में रहे खेलकुद मैदानस्थल का शिलान्यास किया था ।

यह भी पढें   सर्वोच्च अदालत का फैसला: विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र पति-पत्नी का संबंध सिद्ध करने के लिए अनिवार्य नहीं

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com