Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्या आम्रपाली दुबे ने की शादी ?Photo Viral मांग में सिंदूर और मंगल सूत्र पहने नजर आईं एक्ट्रेस

 

भोजपुरी की यूट्यूब क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो लाल साड़ी के साथ मंगल सूत्र पहने और मांग में सिंदूर लगाए हुए नजर आ रही हैं।

आम्रपाली दुबे की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन उनके इस श्रृंगार, मंगल सूत्र और सिंदूर को लेकर कई यूजर्स सवाल खड़े कर रहे हैं कि उन्होंने शादी कर ली क्या?

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 अगस्त 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

 

आम्रपाली दुबे की फोटो को देखकर लगता है कि उन्होंने ये शादी रियल नहीं बल्कि रील लाइफ में की होगी। वो अपनी आने वाली किसी फिल्म में शादीशुदा महिला का किरदार निभा रही होंगी।

दरअसल, आम्रपाली दुबे फिल्मों के साथ ही निरहुआ यानी कि दिनेश लाल यादव के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। इसलिए, उनकी शादी को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com