Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

होली में कोरोना का डर, पानी तथा भीड से बचें: डाक्टरों का आग्रह

 

२ मार्च, काठमांडू । कारोना भाइरस के खतरा को ध्यान में रखते हुये डाक्टरों ने सुझाव दिया है कि होली में सावधान होकर रंगों तथा पानी का प्रयोग करें ।
टेकु अस्पताल का प्रवक्ता एवं संक्रमित रोग विशेषज्ञ डा. अनुप वास्तोला का सुझाव है कि होली के अवसर पर पानी में भिजने तथा रंग अवीर लगाने पर विशेष ध्यान दें ।
उन्होंने बताया कि कोरोना भाइरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिये व्यक्ति को स्वयं सचेत होना पडेगा । उन्होंने कहा कि होली पर्व के अवसर पर लोग एक दूसरे को रंग अवीर लगाता है तथा गले मिलकर शुभकामना आदान प्रदान करता है । इस प्रक्रिया में लोग एक आपस करीब आते है. जिससे सर्दी जुकाम का संक्रमण की सम्भावना है । जो अभी के समय के लिये सही नहीं है ।
उनहोंने बताया कि ठन्ढा में कारोना का भाइरस और भी तेजी से फैलता है इसलिये होली में भींजना ठीक नहीं है ।
इसी प्रकार कोरोना का खतरा अत्यधिक होने के कारण डाक्टरों का आग्रह है कि भीड भाड से भी दूर रहें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *