प्रचण्ड ऊपर जूता प्रहार प्रकरणः जांच के लिये समिति गठन
२ मार्च, काठमांडू । नेकपा अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ के ऊपर जूता प्रहार प्रकरण को लेकर जांच–पडताल करने के लिये एक समिति गठन हुआ है । एसएसपी सहकुल बहादुर थापा के नेतृत्व में ३ सदस्यीय जांच पडताल समिति का गठन किया गया है ।
सोमवार महानगरीय प्रहरी कार्यालय रानीपोखरी के आदेश में समिति गठन किया गया है ।
परिसर का डिएसपी होविन्द्र बोगटी ने बताया कि रतन तिरुवा विरुद्ध अभद्र व्यवहार के अन्तर्गत समय बढाकर कार्रबाई प्रक्रिया आगे बढायी जा चुकी है ।
एसएसपी थापा महानगरीय अपराध महाशाखा के प्रमुख हैं ।

