नेपाल बैंक लिमिटेड के ब्राण्ड एम्बेस्डर में डा महावीर पुन की नियुक्ति
काठमाडौँ ।
नेपाल का पहला बैंक नेपाल बैंक लिमिटेड के ब्राण्ड एम्बेस्डर में युवा वैज्ञानिक एवं राष्ट्रीय आविष्कार केन्द्र नेपाल के अध्यक्ष डा महावीर पुन काे नियुक्त किया गया है ।
नयी सोच के युवाओं काे उद्यमी बनाने और देश की आर्थिक विकास में योगदान देने हेतु पुन काे बैंक ने ब्राण्ड एम्बेस्डर में नियुक्त किया है यह जानकारी बैंक के प्रवक्ता प्रकाशकुमार अधिकारी ने दी है ।
सोमबार आविष्कार केन्द्र के कार्यालय कीर्तिपुर में आयोजित एक समारोह में ब्राण्ड एम्बेस्डर नियुक्ति सम्झौतापत्र में बैंक के प्रमुख कार्यकारी अधिकृत कृष्णबहादुर अधिकारी और केन्द्र के अध्यक्ष डा पुन ने हस्ताक्षर किया।
हस्ताक्षर के बाद प्रमुख कार्यकारी अधिकृत अधिकारी ने पुन काे बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार केन्द्र स्थापना कर नयी सोच के युवकाें काे उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करने वाले व्यक्ति काे ब्राण्ड एम्बेस्डर नियुक्त करना मेरे लिए गर्व का विषय है ।
सम्झौता के बाद पुन ने कहा कि नेपाल के सबसे पहला बैंक का ब्राण्ड एम्बेस्डर बनना मेरे लिए साैभाग्य की बात है । देश की समृद्धि और विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूँगा ।

