Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गर्भवती केटी पैरी ने अपनी शादी आगे खिसका दी

 

 

अभी दो दिन पहले ही अपने नए म्यूजिक वीडियो की रिलीज करने के बाद केटी पैरी (Katy Perry) ने इस बात का खुलासा किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मंगेतर ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) 43 वर्षीय के साथ रिलेशन में रहते हुए यह उनका पहला बच्चा है। पिछले साल केटी ने ब्लूम संग सगाई की थी और इस साल शादी करने वाली थीं।
लेकिन अब खबर आ रही है कि कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केटी और ब्लूम ने अपनी शादी आगे खिसका दी है। बता दें दोनों ने जापान में डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया था। जापान का नाम उन देशों में शामिल है, जहां कोरोना वायरस के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में केटी ने अपनी शादी पोस्टपोन करना ही ठीक समझा।

यह भी पढें   बारा में लापता हुई दो वर्षीय बच्ची सुरक्षित मिली, रातभर चली तलाश के बाद परिवार ने ली राहत की सांस

चीन से फैले कोरोनावायरस (Coronavirus) का संक्रमण अब तक दुनिया के ज़्यादातर देशों तक पहुंच चुका है। भारत इन देशों में से एक है। कोरोनावायरस से अब तक दुनिया में करीब तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

बता दें पिछले साल नवंबर में केटी भारत आई थीं। करीब 25 हजार दर्शकों से खचाखच भरे डीवाई पाटिल स्टेडियम में पॉप स्टार केटी पेरी और दुआ लिपा ने परफॉर्मेंस दी थी। इससे पहले मुंबई में करण जौहर ने उनके लिए पार्टी दी थी और उस पार्टी में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के साथ केटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

यह भी पढें   बिजली बिल पर VAT को लेकर आलोचना के बाद सरकार राहत की तैयारी में

केटी सिंगर, सॉन्ग राइटर, म्यूजिशियन और स्टेज परफॉर्मर हैं। जुलाई, 2019 के बाद से केटी ट्विटर पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं उनके 108.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। केटी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह होमोसेक्सुअल लोगों के लिए काम करती हैं।

अमर उजाला से साभार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com