Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया द्वारा कोरोना भाइरस सम्बन्धी जनचेतना कार्यक्रम

 

रेयाज आलम ,बीरगंज, २५ गते रविवार । इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया ने कोरोना भाइरस से बचाव के लिए जनचेतना कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में इलाका प्रहरी कार्यालय पोखरिया के प्रहरी निरिक्षक चन्द्र कुमार सिंह ने काेराेना भाइरस के लक्षण और बचने के उपाय के बारे में बताते हुए, पर्चा पम्पलेट और मास्क वितरित किया।

कार्यक्रम में प्रहरी निरिक्षक चन्द्र कुमार सिंह ने बताया की एक सौ ४ डिग्री से ज्यादा बुखार होने पर, साँस लेने में समस्या आना, बुखार आने के कम समय में ही निमोनिया होना काेराेना भाइरस के लक्षण है। कोरोना भाइरस से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। साथ में गर्म पानी पीना, सुर्य के किरण में रहना लाभकारी होगा। छींक आने पर अन्य लोगो से दूर हो जाना चाहिए। किसी से हाथ मिलाने से परहेज करना चाहिए। कोरोना भाईरस का जिवाणु सतह पर १२ घण्टा तक और कपडा में ६ घण्टा से १२ घण्टा तक जिबित रह सकता है इसलिए साबुन से बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए। मॉस तथा अण्डा पूरी तरह पकाकर ही खाना चाहिए।

यह भी पढें   महाधिवेशन को केवल नेतृत्व चयन करने के अवसर के रूप में नहीं लें – सभापति थापा

प्रहरी निरिक्षक चन्द्र कुमार सिंह ने बताया की समुदाय प्रहरी साझेदारी कार्याक्रम अन्तर्गत पोखरिया नगरपालीका, बहुदरमाई नगरपालीका, बिन्दवासनी गाउँपालीका, कालीकामाई गाउँपालीका, धोबिनी गाउँपालीका, छिपहरमाई गाउँपालिका, पकहा मैनपुर गाउँपालीका, सखुवा प्रसौनी गाउँपालीका, जगरनाथपुर गाउँपालिका और  वीरगंज महानगरपालिका के वडा नं. १९ बिन्दवासिनी के साथ-साथ १९ जगहों पर काेराेना भाइरस सम्बन्धि जनचेतना मूलक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

पोखरिया नगरपालिका के मेयर दिपनारायण रौनियार के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में उप मेयर सलमा खातुन, पूर्व सभासद प्रधुमन प्रसाद चौहान, वडाध्यक्ष लक्षमण साह कानु, सशस्त्र प्रहरी बेस क्याम्प पोखरिया के प्रहरी निरिक्षक निशांत थापा समेत की सहभागिता रही। समुदाय प्रहरी साझेदारी कार्यक्रम अन्तर्गत पाेखरिया नगरपालिका के वडा नं. ४ स्थित पाेखरिया बजार में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह भी पढें   अध्यक्ष ओली के तीव्र असन्तुष्टि और निर्देशन के बाद तीन बूंदों में संशोधन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com