Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में, इटली में सोमवार को 601 लोगों की जान गई

 
घायल तो मानवता ही हुई है। करोनावायरस

दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में आ चुके हैं। इससे 16,510 लोगों की मौत हो चुकी है। 3 लाख 78 हजार 842 संक्रमित हैं। वहीं, करीब 1 लाख 2 हजार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित वुहान शहर में छह दिनों में एक नया मामला सामने आया है। पांच दिनों तक यहां कोई केस सामने नहीं आया था। हालांकि, यहां सोमवार को सात लोगों की मौत हुई थी। वहीं, इटली में सोमवार को 601 लोगों की जान गई है। इटली यूरोप का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस गेब्रियिसोस ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, हम इसकी ट्रैजेक्टरी को हदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले मामले से एक लाख तक पहुंचने में 67 दिन का समय लगा है। दो लाख पहुंचने में 11 दिन और 2 से 3 लाख पहुंचने में केवल चार दिन का समय लगा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने नए कोरोनोवायरस महामारी को स्पष्ट रूप से “तेज” कर दिया है, लेकिन कहा है कि हमले के बाद भी इसके प्रक्षेपवक्र को बदलना संभव था।
इटली का लोंबार्डी सबसे ज्यादा प्रभावित
इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कि यहां एक दिन में संक्रमण के 3780 नए मामले सामने आए हैं। इटली का लोम्बार्डी प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली पूरी तरह से लॉकडाउन है। देश के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं।
अमेरिका के 16 राज्यों ने घर रहने का आदेश जारी किया
अमेरिका के कम से कम 16 राज्यों ने अपने नागरिकों को घर में रहने का आदेश जारी किया है। देश के करीब 9.6 करोड़ लोग अपने घरों में हैं। देश की जनसंख्या का 29% लोगों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन, अभी तक यह आदेश लागू नहीं हो पाए हैं। अगर, 16 राज्यों में यह आदेश लागू हो जाते हैं तो करीब 14.2 करोड़ यानी 43% नागरिक घरों में कैद हो जाएंगे।
ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 335 लोगों की मौत

यह भी पढें   राम चंद्र पंजियार क्षेत्रीय सभापति में निर्विरोध चुने गये

ब्रिटेन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 335 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 967 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,650 हो गई है। ब्रिटेन में अब तक 83,945 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमें से 77,295 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 6650 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढें   त्रिवि में नियुक्तियाँ पारदर्शी और निष्पक्ष होंगी : उपकुलपति भोला थापा

म्यांमार में कोरोना के दो मामलों की पुष्टि

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के प्रकोप से भारत का पड़ोसी देश म्यांमार भी अछूता नहीं है। यहां पहली बार संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं। म्यांमार टाइम्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि म्यांमार का एक 26 साल का युवक कोरोना से संक्रमित पाया गया है जो हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा करके लौटा था। इसके अलावा एक 36 साल के व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पास अमेरिका का ग्रीन कार्ड भी है। दो मामलों की पुष्टि होने के बाद इनके नमूनों को थाईलैंड में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में दोबारा जांच के लिए भेजा गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com