Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुथुट ग्रुप–इण्डो नेपाल रेमिट्यान्स द्वारा दिल्ली स्थित नेपाली परिवार को सहयोग

 

नयांदिल्ली, २ अप्रिल । मुथुट ग्रुप–इण्डो नेपाल रिमिट्यान्स कंपनी ने भारतीय शहर दिल्ली में फसे २६ नेपाली परिवार को खाद्यान्न सहयोग किया है । कोरोना वायरस की संक्रमण फैलने के कारण नेपाल और भारत दोनों देशों में सरकार ने लकडाउन किया है । जिसके चलते दैनिक मजदूरी से जीवन गुजार चलानेवाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हो गए हैं । ऐसी ही पृष्ठभूमि में मुथुट ग्रुप इण्डो नेपाल रेमिट्यान्स ने दिल्ली स्थित मुनिरका गांव निवासी २६ परिवार को खाद्यान्न सहयोग किया है ।
मुथुट ग्रुप–इन्डो नेपाल रेमिट्यान्स के लिए कन्ट्री प्रमुख अनिल कार्की के अनुसार प्रति परिवार ५ केजी चावल, ५ केटी आंटा, २ केजी दाल और १ लिटर तेल वितरण किया गया है । उन्होंने कहा है कि संकटपूर्ण अवस्था रहे नेपाली समाज को निरन्तरण सहयोग के लिए मुथुट ग्रुप सदैव प्रतिबद्ध है, उसी प्रतिबद्धता के अनुसार लकडाउन में फसे २६ परिवार को सहयोग किया है ।

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा पर पन्ना में रातभर चला महारास ! डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट


स्मरणीय बात यह भी है कि मुथुट फाइनान्स वही कंपनी है, जहां भारत में सोना की गिरवी रखकर कर्जा ले सकते हैं, इस कार्य के लिए यह फाइनान्स प्रसिद्ध है । इसीतरह प्रभु मनि ट्रान्सफर और आईएमई ग्रुप की ओर रकम आदन–प्रदान के लिए भी मुथुट ग्रुप इण्डो नेपाल रेमिट्यान्स परिचित है । इतना ही नहीं भारत में आयोजन होनेवाला विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनचेतनामुलक कार्यक्रम के लिए भी इस संस्था की ओर सहयोग होता आ रहा है ।
कार्की ने कहा है कि मजदूरी के लिए भारत गए हजारों नेपाली दिल्ली के विभिन्न शहर में फसे हुए हैं । विशेषतः शहरी क्षेत्र में स्थित होटल, कारखाना, सपिंग मल सभी बंद हैं, उसमें काम करनेवाले श्रमिक अधिक प्रभावित हैं । प्रभावित श्रमिक राहत की प्रतिक्षा में हैं । सरकार की ओर से कोई भी सहयोग नहीं है, लेकिन यहां स्थिति विभिन्न सामाजिक संस्था तथा व्यक्तियों की ओर से प्रभावित को सहयोग वितरण किया जा रहा है । एसी ही पृष्ठभूमि में मुथुट ग्रुप ने भी अपनी ओर से सहयोग किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com