Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : सरकार द्वारा धार्मिक आयाेजन पर पाबन्दी का माैलवियाें द्वारा विराेध

 

इस्‍लामाबाद, प्रेट्र।

नॉवेल कोरोना वायरस महामारी से जारी संघर्ष के बीच एहतियातन पाकिस्‍तान में धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी है। इसपर पाकिस्‍तान के वरिष्‍ठ मौलवी ने आपत्‍ति जताते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि अब मस्‍जिदों में रोक न लगाई जाए।

डॉन न्‍यूज की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए सरकार द्वारा किए गए निवेदन के बावजूद रावलपिंडी व इस्‍लामाबाद के 50 से अधिक मौलवियों ने सोमवार को जामिया दारुल उलूम जाकरिया में मुलाकात की और इस विषय पर चर्चा की है। इनका मानना है कि मस्‍जिदों में अल्‍लाह से माफी मांगने और प्रार्थना के लिए श्रद्धालुओं को इजाजत दी जानी चाहिए। कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने पांच से अधिक लोगों की भीड या समूह पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। पाकिस्‍तान में अब तक 5,715 लोगों से अधिक संक्रमित हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *