Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी द्वारा सातों स्थानीय तह को १-१ हजार केजी चावल वितरण

 

रवीन्द्र यादव–नवलपरासी पश्चिम
उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी (पश्चिम) ने जिला के भीतर रहे सभी स्थानीय तह को १–१ हजार केजी (४० बोरा) चावल राहत स्वरुप उपलब्ध कराया है । दैनिक मजदुरी कर गुजर–बसर करनेवाले एवं विपन्न परिवारों के लिए यह सहयोग किया गया है । संघ ने कहा है कि कोरोना भाइरस रोकथाम तथा नियन्त्रण के लिए सरकार द्वारा घोषित लकडाउन के कारण दैनिक मजदुरी करनेवाले, असक्त तथा विपन्न लोगों की जीवनयापन कठीन हो रही है, उन लोगों को सहज बनाने के लिए ही उद्योग वाणिज्य संघ नलपरासी पश्चिम की ओर से सहयोग किया गया है ।
उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी पश्चिम के अध्यक्ष केशव भण्डारी ने कहा कि जिला के उद्योगी, व्यवसायी तथा वर्तमान कार्यसमिति की ओर से उल्लेखित राहत संकलन किया गया है । संकलित राहत सामाग्री मंगलबार रामग्राम नगरपालिका को हस्तान्तरण किया गया । संघ के उपाध्यक्ष नगेन्द्र अग्रहरी ने कहा कि अति विपन्न और दैनिक मजदूरी से जीवन निर्वाह करनेवालों में वितरण के लिए प्रत्येक स्थानीय तह को १ हजार केजी चावल दिया गया है । स्मरणीय है, इससे पहले ही संघ की ओर से जिला के अन्य ६ स्थानीय तह को राहत स्वरुप खद्यान उपलब्ध कराया था । नवलपरासी पश्चिम में कूल ७ स्थानीय है, जिसमें तीन नगरपालिका और चार गांउपालिका है ।
राहत हस्तान्तरण कार्यक्रम में अध्यक्ष केशव भण्डारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रहरी, उपाध्यक्ष नगेन्द्र अग्रहरी, उपाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी, महासचिव गिरिराज पाण्डे , सचिव तारा अचार्य, सम्झना चौधरी, भोला पराजुली आदि सहभागी रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *