कोरोना वायरस संबंधी भ्रम फैलानेवाले युवक पुलिस हिरासत में
दाङ, १४ अप्रिल । सामाजिक संजाल मार्फत कोरोना संबंधी भ्रम फैलानेवाले एक युवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जिला पुलिस कार्यालय दाङ के पुलिस नायब उपरीक्षक समित खड्का ने कहा है कि घोराही निवासी २८ वर्षीय दीपक न्यौपाने को गिरफ्तार किया गया है । स्मरणीय है, न्यौपाने घोराही स्थित पाठशाला एजुकेशन सेन्टर के संचालक भी है ।
न्यौपाने ने कुछ ही दिन पहले अपने फेशबुक पेज में लिखा था कि दाङ में एक महिला में कोरोना पोजिटिभ हुआ है और इस बात की पुष्टि हुई है । पुलिस ने कहा है कि उक्त सूचन में कोई भी सत्यता नहीं थी । इसतरह बिना तथ्य भ्रमपूर्ण सूचना प्रवाह के आरोप में न्यौपाने को गिरफ्तार किया गया है ।

