पति की पिटाई से पत्नी की मौत
बाँके, १४ अप्रिल । बाँके जिला स्थित वैजनाथ गांवापलिका–२ पहाडीपुर निवासी दिलमाया मगर की मौत हो गई है । पुलिस ने कहा है कि उनके पति बलसिंह मगर की पिटाई से उनकी मौत हो गई है ।
घटना गत आइतबार का है । यरायसी विवाद के बीच पति बलसिंह ने पत्नी दिलमाया को मारपिट किया था । पिटाई से गम्भीर घायल दिलमाया को उपचार ना होने के कारण आज (मंगलबार) उन्होंने दम तोड़ दी है । पुलिस ने कहा है कि घटना के तीन दिनों के बाद आज उपचार के लिए उनको कोहलपुर स्थित शिक्षण अस्पताल लाया गया था । लेकिन अस्पताल लाते ही उनका निधन हो गया है ।
दिलमाया का शव कोहलपुर अस्पताल में रखा गया है । अभियुक्त बलसिंह को कोहलपुर पुलिस ने नियन्त्रण में लिया है । प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि मदिरा सेवन संबंधी विषयों को लेकर पति–पत्नी बीच विवाद हुआ था । विवाद के बीच में ही पति ने पत्नी के ऊपर मारपिट शुरु किया था ।

