Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लॉकडाउन हटा लिया गया तो इसके परिणाम ”अनावश्यक दुख और मृत्यु” के रूप में सामने आएंगे

 

अमेरिका के एक शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथोनी फौसी ने कांग्रेस को आगाह किया है कि यदि देश में कोरोना वायरस महामारी के दौरान लॉकडाउन जल्दी हटा लिया गया तो इसके परिणाम ”अनावश्यक दुख और मृत्यु” के रूप में सामने आएंगे। डॉ. फौसी सीनेट के एक पैनल के समक्ष पेश होने वाले स्वास्थ्य विशेषज्ञों में शामिल हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन प्रांतों की प्रशंसा कर रहे हैं जो लंबे लॉकडाउन के बाद फिर से खुल रहे हैं। देश में लॉकडाउन कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के लिए लागू किया गया था।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

कोरोना वायरस कार्यबल के एक सदस्य डॉ. फौसी को कोविड-19 के संबंध में उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से हजारों लोगों की जान गई है। डॉ. फौसी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से पैनल के समक्ष पेश हुए क्योंकि उन्होंने व्हाइट हाउस के एक कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद स्वयं को पृथक कर लिया है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के उपसभापति बने चंद्रकांत भंडारी, मधु आचार्य और विनोद चौधरी

डॉ. फौसी ने ‘द न्यूयार्क टाइम्स’ को जारी एक बयान में आगाह किया है कि अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने के संबंध में संघीय दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, ”यदि हमने दिशानिर्देशों में जांचबिंदुओं का पालन नहीं किया तो पूरे देश में कई प्रकोपों का खतरा उत्पन्न हो सकता है।”

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इस देश में मृतक संख्या 80,000 से ऊपर चली गई है। चीन से उभरे, कोरोना वायरस ने अब तक 40 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और दुनिया भर में 2,85,000 लोगों की जान ली है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में अब तक 13 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं और 80,000 से ज्यादा मौत हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com