Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान का नेपाल पर भी पडेगा असर

 

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘एम्फन’ ने  ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ (Extremely Severe Cyclonic Storm) का रूप ले लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने आइएमडी के हवाले से जानकारी दी है कि यह तूफान अगले 12 घंटे में सुपर साइक्लोन में बदल सकता है। ऐसे में आने वाला समय ओड़िशा और पश्चिम बंगाल के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। ओडिशा इस चक्रवात से बुरी तरह से प्रभावित होने वाला है।

यह भी पढें   बिहार और यूपी में बाढ़ का बड़ा खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा

नेपाल में चक्रवात के कारण मंगलबार से ही  पानी पडने की सम्भावना है इसका प्रभाव दो तीन  दिन नेपाल में भी दिखने की  मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है । विभाग ने पूर्वसूचना जारी करते हुए कहा है कि, ‘उक्त चक्रवात और भी शक्तिशाली होने के क्रम में मंगलबार से ही पूर्वी नेपाल के मौसम मेंं बदली  तथा उसके बाद २–३ दिन तक देशभर वर्षा के साथ ही उच्च हिमाली क्षेत्र में  हिमपात की सम्भावना है इसलिए सतर्कता अपनाने की जरुरत है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com