Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वे सिर्फ नाम नहीं थे, वे हम थे, कोई समाचार नहीं सिर्फ एक लाख नाम जिसे कोरोना ने निगल लिया

 

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा है और करीब 3.40 लाख से अधिक लोग कोविड-19 की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच अमेरिका के प्रमुखों अखबारों में से एक न्यूयॉर्क टाइम्स ने आज यानी रविवार को एक अनोखे तरीके से कोरोना वायरस की गंभीरता को का उदाहरण दिया है और एक तरह से देखा जाए तो श्रद्धांजलि दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने अखबार का पहला पन्ना पूरी तरह से कोरोना वायरस महामारी से जान गंवाने वाले अमेरिकियों को समर्पित कर दिया है।

यह भी पढें   रास्वपा द्वारा लिए गए चार निर्णय सार्वजनिक

न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पन्ने यानी फ्रंट पेज पर सिर्फ और सिर्फ कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले करीब एक लाख लोगों के नाम हैं। आज फ्रंट पेज पर न तो कोई खबर है, न ही किसी तरह का विज्ञापन। फ्रंट पेज पर कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के नामों की पूरी लिस्ट है। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या करीब 1 लाख पहुंच गई है और अब तक 16 लाख से करीब कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 2 नवम्बर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

न्यूयॉर्क टाइम्स ने पहले पन्ने पर सिर्फ एक हेडिंग और डिस्क्रिप्शन दिया है- ‘यूएस डेथ नियर 100,000, एन इनकैलकुलैबल लॉस’ यानी अमेरिका में करीब एक लाख मौतें, बेहिसाब क्षति। डिस्क्रिप्शन के तौर पर उसी पेज पर बायें साइड में लिखा गया है-‘दे वेअर नॉट सिम्पली नेम्स इन अ लिस्ट, दे वेअर अस’ यानी इस लिस्ट में वे सिर्फ नाम नहीं थे, वे हम थे’।

एसोसिएट प्रेस के मुताबिक, ग्राफिक्स डेस्क के सहायक संपादक सिमोन लैंडन ने कहा कि मरे हुए लोगों के जीवन की विशालता और विविधता को व्यक्त करने और वे हमारे लिए क्या मायने रखते हैं, इसके प्रयास में हमने सामान्य लेखों, तस्वीरों और ग्राफिक्स की जगह उनके नामों की लिस्ट छापी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com