Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेस की जनता में राष्ट्रीयता की भावना कम, उन्हें राष्ट्रीयता सिखाना आवश्यक : कर्माछिरिङ शेर्पा

 

हमेशा चर्चा और विवाद में रहने वाले अखिल नेपाल फुटबल संघ एन्फा के अध्यक्ष कर्माछिरिङ शेर्पा ने मधेसी समुदाय के लिए विवादास्पद टिप्पणी किया है।

एकभिडियो अन्तर्वार्ता में शेर्पा ने कहा है कि तराई मधेस की जनता में राष्ट्रीयता की भावना कम है इसलिए उन्हें राष्ट्रीयता सिखाना आवश्यक है ।

‘हम नेपाल आर्मी के साथ सहकार्य में तराई के चार जिला सप्तरी, सिरहा, धनुषा और महोत्तरी में ग्रासहुट फुटबल शुरु किया है । क्योंकि वहाँ दो कारण हैं । एक, तराई के बच्चों को फुटबाल के प्रति आकर्षित करना, दूसरा राष्ट्रीयता सिखाना क्योंकि वहाँ  राष्ट्रियता का फिलिङ  कम है,’ उन्होंने अन्तर्वार्ता में कहा है  ।

यह भी पढें   डॉ. संगीता मिश्र प्रधानमंत्री कार्यालय में, विपद् के बाद संभावित महामारी नियंत्रण की जिम्मेदारी

उन्होंने राष्ट्रीयता कैसे सिखाया जाय इस पर भी ध्यान दिया और कहा कि  ‘आर्मी के ब्यारेक आने पर  राष्ट्रिय गीत गाना, नेपाल के विषय में चर्चा होना फुटबाल के माध्यम से खेलाडी उत्पादन करने के हिसाब से हमने काम किया है ।’  उन्होंने ग्रासहुट कार्यक्रम सफलता के शिखर में पहुँचने का दावा किया ।
शेर्पा द्वारा दी गई अभिव्यक्ति एन्फा विधान विपरित पाया गया है ।

एएफसी द्वारा स्वीकृत एन्फा विधान के धारा ३ में तटस्थ एन्फा में आवद्ध सभी विषय में भेदभाव नही‌ करने का स्पष्ट उल्लेख है । इस विधान के अनुसार रंगभेदी काम करने वालों का निलम्बन, निस्कासन वा अनुशासनात्मक कारबाही किया जाता है । उनके इस अभिव्यक्ति पर एन्फा में असन्तुष्टि बढने की जानकारी कार्यसमिति के एक सदस्य ने दी है।

यह भी पढें   दावा लामा को बग्गीखाना बुलाया गया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

1 thought on “मधेस की जनता में राष्ट्रीयता की भावना कम, उन्हें राष्ट्रीयता सिखाना आवश्यक : कर्माछिरिङ शेर्पा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com