Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दा‌ंग में १५ और रुकुम में ३ लोगों में पाया गया कोरोना संक्रमण

 

१४ जेठ, काठमाडौं ।

दाङ में  १५  और पूर्वी रुकुम में ३ लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुआ है। घोराही स्थित राप्ती स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में किए गए  पीसीआर परीक्षण में २ महिला और १६ पुरुषसहित  १८ लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

प्रतिष्ठान द्वारा निकाले गए सूचना के अनुसार, दाङ के घोराही उपमहानगरपालिका वडानम्बर १८ में २४, २५, ४० और ४२ वर्ष के व्यक्ति में कोरोना मिला है ।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय में नया रेक्टर और रजिस्ट्रार नियुक्त

इसी तरह, लमही नगरपालिका वडानम्बर १, २, ४, ५ और ६ नम्बर वडा के नागरिक में भी  कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है ।

पूर्वी रुकुम के पुथाउत्तरगंगा गाउँपालिका वडानम्बर १४में १५, १८, २३ वर्ष के पुरुष तथा १५ वर्षीया महिला में  कोरोना पुष्टि होने का उल्लेख प्रतिष्ठान के सूचना में है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com