Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सोनू सूद, प्रकाश राज के बाद बिग बी ने फसे मजदूरों को घर पहुँचाने के लिए बसों की व्यवस्था की

 

Sonu Sood on Twitter: "Sonu and Amitabh look alike 😍👌🏻 https ...

भारत में कोरोना से लड़ने के लिए आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहरुख खान, वरुण धवन समेत तमाम एक्टर्स ने लोगों की लिए हाथ बढ़ाया। वहीं इन दिनों जहां बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और प्रकाश राज ने बढ़ चढ़कर लोगों को उनके घर पहुंचाने में मदद कर रहे हैं वहीं इस बीच बिग बी ने भी हेल्प के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन ने भी सोनू और प्रकाश राज की तरह श्रमिक मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का बेड़ा उठाया है।

यह भी पढें   नेपाल के कई स्थानों पर बारिश, कुछ जगहों पर भारी वर्षा की भी संभावना

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन के दफ्तर ने भी श्रमिकों की मदद करने में रूचि दिखाई है और वो इन्हें अपने गांव उत्तर प्रदेश भेजने के लिए 10 बसों की व्यवस्था कर रहे हैं। ये बसें 28 मई दिन गुरुवार को हाजी अली (मुंबई) के पास से रवाना होंगी।

श्रमिक मजदूरों को उनके घर पहुंचाने की पहल से पहले अमिताभ बच्चन ने हजारों परिवारों व प्रवासी मजदूरों को राशन मुहैया करवाने व अस्पताल व पुलिस स्टेशन को पीपीई किट्स देने के लिए मदद की है। अमिताभ बच्चन की तरफ से एबी कॉर्प लिमिटेड के एमडी राजेश यादव जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। 28 मार्च से अब तक मुंबई के अलग अलग इलाकों हाजी अली दरगाह, धारावी, जूहू और बाकी दूसरी जगहों पर बने (पके) हुए खाने के रोजाना 4500 पैकेट बांट रहे हैं। इसके अलावा 10 हजार परिवारों को राशन बांटा जा चुका है। इस पैकेट में इतना सूखा अनाज है जिसमें एक परिवार का महीनेभर का काम आसानी से चल सकता है।

यह भी पढें   जनकपुर में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला – एक की मृत्यु, एक घायल

अमिताभ बच्चन और उनकी टीम ना केवल खाने का बल्कि अन्य चीजों का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। मुंबई छोड़ अपने घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को 9 मई से अब तक रोज 2000 खाने (ड्राई फूड) के पैकेट, 2000 पानी की बोतलें और 1200 स्लिपर्स (चप्पलें) बांटी जा रही हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com