Mon. Oct 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का रॉकेट अंतरिक्ष की ओर रवाना

 

ड्रैगन कैप्सूल में दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेसएक्स का रॉकेट अंतरिक्ष की ओर रवाना हो गया है। काउंटडाउन खत्म होने के साथ ही स्पेसएक्स का रॉकेट नासा के पायलट डग हर्ली और बॉब बेन्कन के साथ ड्रैगन कैप्सूल को ले कर अंतरिक्ष यात्रा पर निकल पड़ा।

रॉकेट को कैनेडी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से प्रक्षेपित किया गया। इस दौरान नासा मौसम पर भी बारीकी से नजर रख रही थी। इससे पहले मौसम बुधवार (27 नवंबर) को खराब मौसम की वजह से लॉन्चिंग को टालना पड़ा था।

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है

ड्रैगन कैप्सूल और फाल्कन 9 रॉकेट की यह उड़ान किसी निजी कंपनी द्वारा अंतरिक्ष में मानव को भेजने का प्रथम अभियान होगा। करीब एक दशक में अमेरिकी जमीन से नासा की यह प्रथम मानव अंतरिक्ष उड़ान होगी। अंतरिक्ष में जाने के दौरान वहां हवा की रफ्तार नियंत्रण के दायरे में रहने की जरूरत होगी। उनका गंतव्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) 19 घंटे की उड़ान की दूरी पर है।

अमेरिकी समय के मुताबिक दोपहर 3:22 पर रॉकेट को लॉन्च किया गया। निर्धारित समय के मुताबिक दोनों अंतरिक्ष यात्री सभी तैयारियों के साथ यान में सवार और काउंटडाउन खत्म होने के साथ ही यान अंतरिक्ष की ओर उड़ चला।

यह भी पढें   नेपाल–भारत क्रॉस बॉर्डर टूरिज्म कनेक्ट 2026 का आयोजन 9 से 11 कार्तिक तक

स्पेसएक्स को अमेरिका, कनाडा और उत्तरी अटलांटिक से लेकर आयरलैंड तक समुद्र में शांत लहरों और शांत हवा की जरूरत है, ताकि अगर परिस्थितिवश आपातकाल रूप से उतरना पड़े तो वैसा किया जा सके।

स्पेसएक्स अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाली पहली निजी कंपनी है। यह कुछ ऐसा है जिसे सिर्फ रूस, अमेरिकी और चीन ही अब तक कर पाए हैं। यह पहला मौका है जब सरकार की बजाय कोई निजी कंपनी अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने जा रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com