Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन ने गुजराती खिचड़ी और समोसा खाने की इच्छा व्यक्त की

 

भारतके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के साथ ऑनलाइन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया जिसमें स्वास्थ्य सेवा, कारोबार और रक्षा क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने एक तरफ पीएम मोदी के गले लगने की इच्छा जताई तो दूसरी तरफ गुजराती खिचड़ी बनाने की बात भी कही।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से स्कॉट मॉरिसन को भारत की यात्रा रद्द करनी पड़ी है। मॉरिसन ने कहा, ”काश मैं वहां होता और आपसे गले मिल पाता जो मोदी हग के रूप में फेमस हो चुका है। और मुझे साथ समोसा खाना है, जिसपर हमने सप्ताह के अंत में कुछ मजे किए। अगली बार गुजराती खिचड़ी होगी, मुझे पता है आपका फेवरिट है, जैसा कि आपने मुझे पहले बताया था। आपसे अगली मुलाकात से पहले मैं उसे पकाने की कोशिश करूंगा।’

यह भी पढें   नेपाल में बंद सार्वजनिक उद्योगों का पुनरुत्थान: नवउदारवादी भ्रम बनाम सामरिक राज्य की भूमिका

हंसते हुए पीएम मोदी ने इस ऑफर का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ”मुझे बहुत खुशी हुई। आपका समोसा तो इस समय भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। और जब आपने खिचड़ी की बात कही तो गुजराती तो बहुत खुश हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में भी बहुत गुजराती परिवार रहते हैं उनके लिए तो और खुशी की बात होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com