Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी कोरोना वायरस संक्रमित

 

 

Former Pakistan PM Yusuf Raza Gilani tests positive for COVID-19 ...

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। गिलानी के बेटे कासिम गिलानी ने शनिवार को ट्वीट के जरिए पिता के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री इमरान खान और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) पर आरोप लगाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री गुरुवार को रावलपिंडी में एनएबी की अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने एनएबी के न्यायाधीश से अनुरोध किया था कि कई कानूनविदों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इसलिए उन्हें अदालत में व्यक्तिगत उपस्थिति से स्थायी छूट दी जा सकती है।

यह भी पढें   अली खामेनी की अन्त्येष्टि सभा में नहीं दिखे मोज्तबा 

पिछले सप्ताह पीएमएल-नवाज के अध्यक्ष और राष्ट्रीय संसद में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ और पीटीआई कराची चैप्टर के अध्यक्ष और सिंध असेंबली के सदस्य खुर्रम शेर जामन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी और रेल मंत्री शेख रशीद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

पाकिस्तान में गत 26 फरवरी को कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 32 हजार 405 हो गई है और 2551 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 50,000 से अधिक लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *