Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हरियाणा में आज फिर भूकंप के झटके

 

हरियाणा में आज फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राज्‍य में लगातार दूसरे दिन भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.3 मापी गई है। इसका केंद रोहतक से 15 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण में था।

इससे पहले बृहस्‍पतिवार को भी राज्‍य में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रोहतक सहित राज्‍य के अधिकतर हिस्‍से में शुक्रवार सुबह लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। इससे घबराकर लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप सुबह 5.37 बजे महसूस किया गया।

यह भी पढें   सरकार प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है –संचारमंत्री तिमिल्सिना

दूसरी ओर रोहतक, दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों ने विज्ञानियों को चिंता में डाल दिया है। पिछले कुछ दिनों से जमीन के अंदर लगातार हलचल देखने को मिल रही है। बता दें कि 29 मई के बाद बृहस्पतिवार को भी रोहतक में भूकंप के झटके लगे। बृहस्‍पतिवार को सुबह चार बजकर 18 बजे फिर से 2.10 रिक्टर स्केल पर भूकंप मापा गया है। इसके बाद भूकंप के झटके गए।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज उद्यमियों के साथ करेंगे चर्चा

विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में जमीन के अंदर होने वाली हलचल या फिर भूकंप का सीधे तौर से रोहतक, दिल्ली और एनसीआर में प्रभाव पड़ता है। यहां आने वाले भूकंप के लिए हिंदूकुश क्षेत्र को अहम स्रोत माना जाता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *