Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने की लॉक डाउन ब्याज व कर माफी की मांग

 


माला मिश्रा बिराटनगर । लॉक डाउन के समय बैंक राष्ट्र बैंक का व्यपारियो के ब्याज माफ का निर्देशन का पालन नही हो रहा है । कुछ बैंक व्यपारियो को आनाकानी कर परेशान कर रहा है । उपरोक्त बाते मोरंग चेम्बर ऑफ कामर्स का अध्यक्ष सुरेशमान श्रेष्ठ ने पत्रकार वार्ता में कही । उन्होंने राष्ट्र बैंक के निर्देशन  अनुरूप लॉक डाउन अवधि का  ब्याज में छूट के अलावा ऋण सुबिधा पूर्णरूपेण उपलब्ध
कराने का मांग करते हुए कहा की छोटा उद्योगी व्यपारियो को  पांच लाख रुपये तक बैंक ब्याज और कर में छूट मिलना चाहिए जो मांग सरकार से की गईं थी  । उन्होंने सरकार द्वारा अख्तियार आयोग को निजी क्षेत्र का  अनुगमन कार्य मे लगाने पर चिंता जाहिर करते हुए  कहा कि इससे कारोबारी त्रसित है । उन्होंने सामूहिक खेती के ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए  रसायनिक खाद में अनुदान के साथ साथ  ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करने के ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया । इस मौके पर मोरंग चेम्बर ऑफ कॉमर्स का वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोलछा महासचिव कृष्ण प्रसाद दहाल  कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र व अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढें   त्रिभुवन विश्वविद्यालय में नया रेक्टर और रजिस्ट्रार नियुक्त

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com