Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता विधेयक के विरोध में रौतहट में जसपा का प्रदर्शन

 

रौतहट ।

जनता समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता विद्येयक वापस लेने की माँग करते हुए रौतहट के सदरमुुकाम गौर में प्रदर्शन किया है । सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन के विरुद्ध इस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलबार गौर में प्रदर्शनकिया है ।

राज्य व्यवस्था समिति ने बहुमत के आधार में पास किए गए वैवाहिक अंगिकृत नागरिकता विद्येयक वापस लेने की माँग करते हुए जसपा के कार्यकर्ताओं ने मधेस क्रान्ति चोक से रैली निकाल कर गौर परिक्रमा किया था। प्रदर्शन में सहभागी कार्यकर्ताओं ने हाथ में प्लेकार्ड और ब्यानर लिया हुआ था  ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में सभामुख से सात दिनों के भीतर संसदीय समिति गठित करने का आग्रह

विदेशी बहु को ७ वर्ष के बाद  नागरिकता देने वाली व्यवस्था से नेपाल भारत बीच के बेटी रोटी का सम्बन्ध प्रभावित होने तथा इस प्रावधान से मधेस में असर पडेगा इसलिए इसका मधेश में कडी आलोचना तथा विरोध जारी है ।

कार्यक्रम में जसपा के प्रदेश सांसद रामकिशोर यादव, गौर नगर प्रमुख अजय गुप्ता, जिला समन्वय समिति के उपसभापति रामबशिष्ट यादव, रेवन्त झा, कन्थमणि जयसवाल, उपमेयर किरण ठाकुर सहित सैकडों लोगों की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com